Haryana News: हरियाणा में इस शख्स पर पुलिस ने रखा 2 लाख का नकद इनाम, जानिये कौन हैं ये इनामी बदमाश ?
Jun 19, 2025, 11:40 IST
Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के शराब कारोबारी शांतनु (Shantanu Murder Case) की हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी का नाम रोमिल वोहरा (Romil Mehra) बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। दरअसल, 14 जून 2025 को शाहाबाद में शांतनु की 13 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इसी बीच मुख्य आरोपी की पहचान रोमिल वोहरा के रुप में की गई है। रोमिल पर यमुनानगर के बिलासपुर में एक इमिग्रेशन सेंटर और चंडीगढ़ में फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शांतनु पर यह हमला प्लानिंग के तहत किया गया था और शराब कारोबार से जुड़ी रंजिश को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। वहीं घटनास्थल से बरामद गोलियों के खोखों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर रोमिल वोहरा इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी माना जा रहा है।