Haryana News: हरियाणा में कल बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत सुनेंगे अधिकारी, इन समस्याओं का तुरंत होगा समाधान
May 12, 2025, 15:17 IST
Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से कल यानी 13 मई को जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। यह सुनवाई अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर-96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में की जाएगी । निगम के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतों में मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं ।