{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में मां ने ही अपने प्रेमी से बेटी का कराया रेप, दवाई की ओवरडोज से हुई किशोरी की मौत, फिर बना दी एक्सीडेंट की कहानी

 
Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में 20 मई को हुई 15 साल की किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि किशोरी की हत्या की गई थी। किशोरी की मां ने अपने प्रेमी लाडी, सहेली रेखा और अन्य साथियों के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को जहर देकर मारा डाला था। दरअसल, यह मामला गांव धौलरा अड्डे के पास का है। खबरों की मानें, तो अपनी बेटी की हत्या करने से पहले मां ने अपने प्रेमी लाडी से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसके प्रेमी ने किशोरी के साथ गलत काम किया। इसके बाद किशरी से फिर से संबंध बनाने की कोशिश की गई और उसे दोबारा नशीला पदार्थ जबरन खिलाया गया। नशे की ज्यादा डोज देने से बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद महिला ने शव को सड़क पर रखकर हादसे का रूप देने की कोशिश की थी। वह बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और बताया कि धौलरा अड्डे पर ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर लाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। खबरों की मानें, तो क्रियाक्रम के दौरान महिला ने अपने पति को एकांत में ले जाकर पूरी सच्चाई बता दी। यह खौफनाक सच्चाई सुनकर महिला का पति थाने पहुंचा और पुलिस को सब कुछ बता दिया। जिसके बाद थाना रादौर पुलिस ने आरोपी महिला, उसकी सहेली रेखा, उसके प्रेमी लाडी रणजीत, डॉक्टर राजेश, रणजीत सरदार और मिड्डू के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की। वहीं पुलिस ने इस केस को कैथल के थाना गुहला ट्रांसफर कर दिया है। खबरों की मानें, तो SHO नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।