{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में खनन अधिकारी सस्पेंड, इस वजह से मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन

 
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नारनौल में जन परिवेदना समिति की बैठक में माइनिंग विभाग के अधिकारी राजेश पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे। जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खबरों की मानें, तो हरियाणा की सैनी सरकार के मंत्री अरविंद शर्मा ने माइनिंग अधिकारी राजेश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए है।  इसके साथ ही उन्होंने जिला उपायुक्त को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में लापरवाही से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें और आगामी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। खबरों की मानें, तो मंत्री अरविंद शर्मा ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि प्रशासन में किसी भी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का तुरंत और पारदर्शी समाधान करना ही सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच महेंद्रगढ़ के एक युवक ने तहसीलदार पर रजिस्ट्री के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस शिकायत ने स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।