{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, सैनी सरकार ने इस मामले में दिए जांच के आदेश

 
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सैनी सरकार ने विजिलेंस विभाग (State Vigilance Department) को जांच के आदेश दिए है। यह आदेश बसई मेव गांव के सरपंच, कुछ सरकारी अधिकारियों और नूंह जिले के अरावली क्षेत्र में एक्टिव खनन गिरोहों के बीच आपराधिक मिलीभगत के आरोपों को लेकर दिए गए है। हालांकि, इन आरोपों के बाद सरपंच को पहले ही निलंबित कर दिया गया है।

90 दिनों में पेश करनी होगी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि विभाग को अपनी जांच पूरी करने और राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपने के लिए 90 दिनों की समयसीमा दी गई है। जांच के निष्कर्षों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दोनों के साथ साझा किया जाएगा।

सात के खिलाफ मुकदमा हुआ है दर्ज

बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने हाल ही में एक मामला दर्ज किया है। जिसमें सरकारी अधिकारियों और ग्राम स्तर के नेताओं समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।