{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में बिजली विभाग का जेई सस्पेंड, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लिया बड़ा एक्शन

 

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता ( JE ) संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

15 दिन से खराब था अंबाला छावनी के गांव चंदपुरा का ट्रांसफर

बताया जा रहा है कि अंबाला छावनी के चंदपुरा गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उसे 15 दिन बाद भी नहीं बदला गया था। जिसके चलते अंबाला छावनी के गांव चंदपुरा के ग्रामीणों ने इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। जिस पर  एक्शन लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने जेई को निलंबित कर दिया है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नहीं किया गया ठीक

खबरों की मानें, तो ग्रामीणों शिकायत दी थी कि चंदपुरा में बिजली का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है और इस संबंध में उन्होंने अम्बाला छावनी के जेई संजय कुमार को 15 दिन पहले शिकायत दी थी। मगर इसके बाद भी ट्रांसफार्मर को ठीक किया गया और न ही उसे बदला गया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।