{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा से तीन साल पहले पति गया विदेश, पत्नी अचानक हो गई प्रेग्नेंट, अब बच्चा हुआ तो कर दिया ये घटिया काम

 
Haryana News: हरियाणा कैथल जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने नवजात बेटे की पैदा होते ही बेरहमी से हत्या कर दी है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो शिशु का शव पशुओं के बाड़े में एक बैग में पड़ा मिला। जिसके बाद महिला के ससुराल वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला चीका थाना क्षेत्र का है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने बेटे को पैदा होते ही मार डाला और नवजात के मुंह में राख ठूंस दी और उसका गला चुन्नी से बंधा मिला है। इस मामले में महिला की सास ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें महिला पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे है और उसका किसी से अफेयर चल रहा था और वह इसी दौरान गर्भवती हो गई। समाज में उसकी बदनामी न हो। इसलिए उसने नवजात की जान ले ली। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है कि नवजात की हत्या के पीछे कौन-कौन जिम्मेदार है।

घर में ही कराई गई थी डिलीवरी

बताया जा रहा है महिला की डिलीवरी बुधवार रात को ही घर में कराई गई थी। इस दौरान रात को घर में दो से तीन महिला भी आई थी। जो रात को ही चली गई थी। खबरों की मानें, तो पड़ोसियों को प्रसव पीड़ा में दर्द से कराह रही महिला की आवाजें भी सुनाई दी थी। जिसके बाद किसी ने गुरुवार को घर में अवैध गर्भपात होने की सूचना हरियाणा पुलिस की डायल 112 को दी गई। जांच के दौरान बैग में नवजात का शव बरामद हुआ है।

विदेश में रहता है पति, महिला हो गई थी प्रेग्नेंट

पुलिस के अनुसार, प्रसूता महिला का पति तीन सालों से विदेश (पुर्तगाल) में रह रहा था। इसी दौरान महिला गर्भवती हुई और अपनी जन्मी संतान को छिपाने की नीयत से उसने यह कदम उठाया है।

मैरिटल अफेयर के चलते पैदा हुआ बच्चा

महिला पर शक जताया जा रहा है कि यह बच्चा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते पैदा हुआ था। समाज में बदनामी के डर से महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, हत्या किस-किस ने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एफएसएल की टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है।