Haryana News: हरियाणा में एक HCS अधिकारी समेत नौ अधिकारियों पर FIR दर्ज, ACB ने इस मामले में शुरू की जांच
Jun 30, 2025, 07:19 IST
Haryana News: हरियाणा के अंबाला से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो अंबाला-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 100 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहे बैंक स्क्वेयर के टेंडर प्रक्रिया में अफसरों ने बड़ा खेल कर दिया है। इसके चलते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हरियाणा ने एक एचसीएस अधिकारी समेत नौ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और इस मामले की जांच शुरू की है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो इस बैंक स्क्वेयर में एक ही छत के नीचे सरकारी और प्राइवेट बैंक भी आएंगे। इसके अलावा बड़े शोरूम भी बनाए जा रहे हैं। जिनका कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। आरोप है कि एक प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए दूसरी कंपनी को टेंडर अलाट कर दिया गया। इसके बाद में जब जांच हुई तो पता चला कि गलत तरीके से कंपनी को टेंडर की रेस से बाहर कर दिया गया था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने पहले इस मामले की जांच की और फिर इस मामले में बरती गई अनियमितताओं से सरकार को जानकारी दी। सरकार से मंजूरी मिलते ही एसीबी ने एचसीएस अधिकारी समेत नौ पर मुकदमा दर्ज कर लिया।