Haryana News: हरियाणा के सिरसा पहुंचे सीएम सैनी, दे सकते हैं ये बड़ी सौगात
Jun 11, 2025, 12:45 IST
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सिरसा की अनाज मंडी में पहुंच गए हैं। यहां पर कबीर जयंती समारोह हो रहा है। सीएम सैनी के साथ मंच पर मंत्री कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, मंत्री डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत कई अन्य नेता मौजूद है। सीएम सैनी का हुआ जोरदार स्वागत जानकारी के मुताबिक, सीएम सैनी का कबीर जयंती समारोह में जोरदार स्वागत किया गया है। लोगों ने तालियां बजा कर सीएम सैनी अभिनंदन किया। वहीं समारोह आयोजक सुनीता दुग्गल ने सीएम नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह और गदा भेंट की है। लोगों ने सीएम से की ये मांग इसके अलावा आयोजकों ने समाज की ओर से सीएम नायब सिंह से संत कबीर दास भवन बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन और 25 करोड़ रुपए देने की मांग की है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम सैनी सिरसा के लोगों को ये सौगात दे सकते हैं।