{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में सीएम सैनी ने इस जिले को करोड़ों की सौगात, अत्याधुनिक जेल परिसर का भी किया उद्घाटन

 
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने रविवार को रेवाड़ी जिले के फिदेरी गांव में 95 करोड़ रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक जेल परिसर का उद्घाटन किया। यह जेल करीब लगभग 50 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 1,000 कैदियों को रखने की क्षमता है। इससे जेल से रेवाड़ी की पुरानी जेल की कमी को दूर करेगी। उसमें केवल 60 कैदियों को रखने की क्षमता था। सीएम सैनी ने दी 288.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात जानकारी के मुताबिक, सीएम सैनी ने राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली और उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। यहां सीएम नायब सैनी ने रेवाड़ी जिले के लिए 288.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें सिंथेटिक ट्रैक और बस स्टैंड समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। वहीं जेल मंत्री अरविंद शर्मा (Arvind Sharma) ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। allowfullscreen केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह भी रहे मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि रेवाड़ी जिले के यह जेल न केवल सजा का केंद्र होगी, बल्कि कैदियों के सुधार और पुनर्वास का भी माध्यम बनेगी। उन्होंने हरियाणा में जेल सुधारों और ट्रेनिंग के लिए कारनाल में स्थापित अत्याधुनिक जेल ट्रेंनिंग अकादमी का भी जिक्र किया। इस मौके पर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे।