Haryana News: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, डेयरी से बरामद किया 135 किलो मिल्क पाउडर
May 31, 2025, 10:15 IST
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में दूध की डेयरी पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा है। यह छापेमारी किरढान स्थित एक डेयरी पर हुई। टीम ने डेयरी से 135 किलो मिल्क पाउडर बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनैना के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान डेयरी में मौजूद दूध और उससे बने उत्पादों के सैंपल भी लिए गए हैं। सीएम फ्लाइंग टीम को डेयरी में मिलावट और अन्य अनियमितताओं की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने गांव किरढान में स्थित दूध डेयरी पर दबिश दी। जांच के दौरान डेयरी से 135 किलो मिल्क पाउडर और लगभग 7500 लीटर दूध बरामद किया गया है। टीम द्वारा लिए गए दूध और मिल्क पाउडर के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अगर जांच में मिलावट की पुष्टि होती है, तो डेयरी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल. डेयरी परिसर को सील कर दिया गया है जार सीएम फ्लाइंग टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।