{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में इस जिले के शराब प्रेमियों का बड़ा झटका, बंद होंगे सभी ठेके

 
Haryana News: हरियाणा में नई आबकारी पॉलिसी कल यानी 12 जून से लागू हो जाएगी। इसी बीच यमुना नगर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले में शराब के सभी ठेकों की नीलामी अभी तक नहीं हो पाई है। जिसके चलते आज एक बार फिर से नीलामी करवाई जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि जल्द ही दोबारा नीलामी कराई जाएगी। अगर ठेकों की नीलामी नहीं होती तो आगामी आदेशों तक ठेकों को बंद रखा जाएगा। ठेकेदार नहीं लेंगे हिस्सा माना जा रहा है कि अगर 12 जून से पहले एक बार फिर से ठेको की निलामी होती है, तो कोई भी ठेकेदार उसमें हिस्सा नहीं लेगा। इसकी बड़ी वजह शराब ठेकों के रेट में कमी करवाना बताया जा रहा है। अगर 11 जून तक ठेकों की नीलामी नहीं होती है तो आबकारी विभाग इनकी कीमतों में पांच प्रतिशत की कमी करके दोबारा रिजर्व प्राइस तय करेगा। एकजुट हुए ठेकेदार खबरों की मानें, तो रिजर्व प्राइस कम होने से ठेकों की कीमतों में कमी आएगी। चर्चा है कि ठेकों पर हुई फायरिंग की आड़ में सभी शराब ठेकेदार एकजुट हो गए हैं और वो ठेकों की कीमतों में कमी करवाना चाहते हैं।