{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में ACB की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार को किया अरेस्ट, जानें पूरा मामला

 
Haryana News: रोहतक में दुकान की डीड करने के नाम नायब तहसीलदार प्रवीन को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया। एसीबी टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रिश्वत मामले में एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीबी इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2024 में आनंद नामक युवक ने एसीबी को शिकायत दी थी कि नायब तहसीलदार दुकान की डीड करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई और 9 अक्टूबर 2024 को डीड राइटर साहिल को एक लाख रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि रिश्वत के मामले में नायब तहसीलदार प्रवीन उसी दिन से फरार चल रहा था। नायब तहसीलदार प्रवीन ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जो खारिज हो गई। अब एसीबी टीम ने आरोपी को रोहतक ऑफिस से ही काबू किया है। आनंद ने दी थी एसीबी को शिकायत शिकायतकर्ता आनंद ने एसीबी को शिकायत दी थी कि एक दुकान की डीड करवानी है, जिसके लिए नायब तहसीलदार ने 1 लाख 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है। नायब तहसीलदार ने डीड राइटर के मार्फत रिश्वत की मांग की। इस मामले में 10 हजार रुपए पहले दिए थे। जबकि एक लाख रुपए डीड राइटर साहिल को देने थे। एक लाख के साथ रंगे हाथ पकड़ा था साहिल एसीबी इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता आनंद को एक लाख रुपए रिश्वत के डीड राइटर साहिल को देने के लिए भेजा गया। योजना के अनुसार जैसे ही साहिल ने रिश्वत के रुपए लिए तो एसीबी टीम ने आरोपी साहिल को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद मामले में नायब तहसीलदार की तलाश शुरू की गई, जो अब जाकर गिरफ्त में आया है। एसीबी टीम मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।