{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में युवती की गला काटकर हत्या, गले और हाथ पर बने है टैटू

 
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां खरखोदा में एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवती के शव को नहर से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गले और हाथ पर बने है टैटू

जानकारी के मुताबिक, युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवती की उम्र 30 साल के आसपास है। उसके गले और हाथ पर टैटू बने हुए है। बताया जा रहा है कि युवती की पहले किसी ने हत्या की और इसके बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया।