Haryana Government Jobs 2025: हरियाणा में सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, प्रदेश में निकलेगी बंपर भर्ती
May 14, 2025, 18:17 IST
Haryana Government Jobs 2025: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सैनी सरकार ने प्रदेश के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, स्वायत्त संस्थाओं और सरकारी कंपनियों में Fourth कैटेगरी के लिए 7,596 पदों पर भर्ती निकालने का ऐलान किया है। इस भर्ती में पहली बार चतुर्थ कैटेगरी के कर्मचारियों के पदों की भर्ती में 1209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए आरक्षित लागू किया है। इनमें DSC के लिए 605 और OSC के लिए 604 पद आरक्षित रहेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने की घोषणा दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग (HSCC) के माध्यम से जल्द ही चतुर्थ श्रेणी पदों (Haryana Fourth class Vacancy Update) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने ऐलान किया है। इस भर्ती में वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति के साथ ही पिछड़ा वर्ग-ए (BCA), पिछड़ा वर्ग-बी (BCB), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांग, खिलाड़ियों और एक्स सर्विसमैन को भी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा