{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, Indian Navy में बनी पहली महिला फाइटर पायलट

 
Indian Navy : हरियाणा की बेटी ने एक नया इतिहास रच दिया है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। विशाखापत्तनम स्थित INS डेगा में आयोजित भव्य समारोह में 3 जुलाई को उन्हें ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नौसेना स्टाफ (वायु) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल जनक बेवली ने दिया। पहली बार किसी महिला अधिकारी को भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान उड़ाने का मौका मिलेगा। वहीं आस्था पूनिया के साथ ही लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को भी फाइटर पायलट बनने का सम्मान प्राप्त हुआ। दोनों ने बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स (BHCC) के दूसरे बैच में सफलता प्राप्त की है। Indian Navy

जानें कौन हैं आस्था पूनिया?

मिली जानकारी के मुताबिक आस्था पूनिया हरियाणा की रहने वाली हैं। UP के मेरठ से भी उनका संबंध बताया जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने न केवल सभी मानकों को पूरा किया बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया। आस्था कौन सा फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन भारतीय नौसेना के पास मिग-29K जैसे खास लड़ाकू विमान हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी

जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना में चयन से पहले सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से ट्रेनिंग ली थी। सब‑लेफ्टिनेंट रैंक पर बेसिक पे 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये मिलते हैं। उन्हें मिलिट्री सर्विस पे (MSP) के साथ-साथ तमाम भत्ते और अन्य सुविधाएं भी दिए जाते हैं। Indian Navy