Haryana Crime News: हरियाणा में मां ने किया अपने 2 महीने के बेटे का मर्डर, पहले माथा चूमा और फिर पानी के ड्रम में डूबोया
May 30, 2025, 06:50 IST
Haryana Crime News: हरियाणा के रोहतक में एक मां ने पहले अपने दो महीने के बेटे का माथा चूमा और फिर उसे पानी में डूबोकर मार डाला। हालांकि, महिला तीन दिन तक पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन, पुलिस ने 72 घंटे बाद इस मामले को सुलझा लिया है और आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, मोहित की शादी प्रियंका से 9 जुलाई 2024 को मंदिर में हुई थी। मोहित इनवेंटर और बैटरी का काम करता है। इसलिए उसकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका झारखंड के जिला चितरा के गांव लेंबुआ की निवासी है। 2024 में दोनों का रिश्ता तय हुआ और इसके बाद 9 जुलाई को दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद परिवार सब खुश थे। शादी के एक पहले ही महीने में प्रियंका गर्भवती हो गई और दो महीने पहले यानी की मार्च 2025 में प्रियंका ने एक बेटे को जन्म दिया। प्रियंका के बेटा होने पर परिवार ने जश्न मनाया और पूरे धूमधाम के साथ उसका नामकरण संस्कार किया गया। परिजनों ने घर के चिराग का नाम जैविक रखा था। प्रियंका ने पुलिस को क्या बताया खबरों की मानें, तो प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसे बेटे की हत्या के करने बाद अपनी गलती का अहसास हुआ। वहीं पुलिस से बचने के लिए उसने फिर से बेटे के शव को ड्रम के पानी में डाल दिया और कमरे के बाहर जमीन पर इस तरह से लेट गई। ताकि लोगों को लगे कि वह बेहोश हो गई है। जब परिवार के लोग घर आए तो उन्होंने प्रियंका को उठाने की कोशिश की लेकिन वह बेहोशी का नाटक किए हुए लेटी रही। जब लोगों ने बेटे की मौत की बात कही तो वह चिल्लाकर दौड़ी ताकि किसी को उस पर शक न हो। अपने बचाव में ही उसने एक नकाबपोश महिला के आने की झूठी कहानी बताई। जिसने बच्चे को छीनकर पानी में डुबो दिया। प्रियंका ने पुलिस के सामने की ये बात कबूल आरोपी मां प्रियंका ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसका अपने बेटे की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। मंगलवार की सुबह उसने अपने पति मोहित से बेटे के लिए सोने का ओम बनवाने के लिए कहा था। लेकिन उसने ये कहते हुए मना कर दिया कि मेरे पास अभी इतने पैसे नहीं हैं, कि बेटे के लिए ओम का लोकेट बनवा सकूं। जब पैसे होंगे तब मैं लोकेट बनवा दूंगा। इसके बाद मोहित अपने काम पर चला गया। इस बात से प्रियंका को इतना गुस्सा आया कि वह चारपाई पर सो रहे अपने बेटे को उठाकर आंगन में ले आई। जहां पहले से एक ड्रम में 200 लीटर पानी भर रखा था। यहां पहुंचने पर पहले उसने अपने बेटे को गले लगाया फिर उसका माथा चूमा और प्यार किया। इसके बाद उसे ड्रम के पानी में डाल दिया। इस दौरान दो माह के बच्चे ने हाथ और पैर भी चलाए। लेकिन, उसने 15 मिनट तक उसे पानी में ही दबाए रखा और जब उसके हाथ पैर चलना बंद हो गए तो उसे छोड़ दिया। घर वालों के सामने कहानी बनाई की एक नकाबपोश महिला आई और उसके बेटे को ड्रम में डालकर फरार हो गई। वहीं मासूम की हत्या की जब पुलिस ने जांच की तो ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिससे ये पता चल सके कि दो माह के बच्चे की हत्या किसी बाहर से आई महिला ने की है। वहीं मासूम का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मोहित के घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने भी घर में महिला को आते या जाते हुए नहीं देखा। इसके अलावा मोहित के घर से कुछ दूरी पर एक सीसीटीवी कैमरा भी मिला। लेकिन, उसमें भी कोई संदिग्ध नहीं दिखा। झूठी निकली कहानी पुलिस का कहना है कि प्रियंका ने पुलिस को जो कहानी बताई थी उसमें नकाबपोश महिला के धक्का देने और बच्चा छीनकर ले जाने की बात कही थी। लेकिन, प्रियंका से शरीर पर न तो चोट के निशान थे और न ही सिर पर। उसने चूड़ियां पहन रखी थी। लेकिन घर पर एक भी टूटी हुई चूड़ी पुलिस को नहीं मिली। इस पर पुलिस को शक हुआ कि महिला पुलिस को गुमराह कर रही है और झूठी कहानी बता रही है। पुलिस ने हिरासत में लेकर प्रियंका से पूछताछ की तो पूरा सच सबके सामने आया।