{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Crime News: हरियाणा में प्रेमिका को भगाना चाहता था आशिक, दोस्तों संग मिलकर रची फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया सभी को अरेस्ट

 
Haryana Crime News: हरियाणा जींद पुलिस ने फर्जी लूट के मामले में चार लोगों को अरेस्ट किया है। यह फर्जी लूट जलेबी चौक के पास हुई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि यह लूट पूरी तरह से प्री प्लान थी और इस साजिश को कैंटर चालकों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रचा था। दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया कि कैंटर चालक अंकित एक युवती से प्रेम करता है और वह उसे अपने भगाकर ले जाना चाहता था। लेकिन, उसके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने पैसे कमाने के लिए फर्जी लूट की साजिश रच डाली। DSP संजय सिंह ने बताया कि 23 मई 2025 की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि जींद और गोहाना हाईवे पर जलेबी चौक के पास मुर्गों की गाड़ी के ड्राइवर के साथ मारपीट कर 5 लाख 17 हजार 600 रुपये लूट लिए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसमें चालक ने बताया कि ब्रेजा कार सवार छह युवकों ने इस लूट को अंजाम दिया है। जिसके बाद शिकायतकर्ता अजय नैन की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया। पुलिस को अजय नैन ने बताया कि उनका पोल्ट्री का व्यवसाय है, जिसे वह नरवाना और जींद में चलाते हैं। वह हरियाणा और पंजाब के विभिन्न फार्मों से तैयार मुर्गे खरीदकर दिल्ली में बेचने जाते हैं। 22 मई को उनका ड्राइवर अंकित और फिरोज खान को मुर्गे लेकर दिल्ली भेजा था। उन्हें वापसी में 5 लाख 17 हजार 600 रुपये की कैश लाने के लिए कहा गया था। 23 मई 20255 को जींद-गोहाना रोड पर जलेबी चौक के पास ब्रेजा कार सवार छह युवक आए और उन्होंने कैंटर रोककर अंकित के साथ मारपीट की और इसके बाद तेज धारदार हथियार दिखाकर रुपये लूट ले गए। CCTV फुटेज ने खोली साजिश की पोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज की जांच की। जिसमें पुलिस को कोई ब्रेजा कार नहीं दिखी और न ही पांच से छह युवकों के आने का कोई सबूत मिला। सीसीटीवी में दिखा कि कैंटर चालक फिरोज खान ने जानबूझकर कैंटर धीरे चलाई और टेलीफोन के जरिए नवीन उर्फ भूरिया और अभिषेक उर्फ छोटा को मौके पर बुलाया। इन दोनों ने मिलकर फर्जी मारपीट का नाटक किया और रुपये छीनने की झूठी कहानी बनाई। फिलहाल, पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर लिया है।