{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने अचानक की नई नियुक्तियां, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

 

Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस संगठन में बदलाव करने की तैयारी में लगी हुई है। प्रदेश में अगले महीने जिलाध्यक्षों का ऐलान हो सकता है। इससे पहले कांग्रेस ने युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

निथिस कटारिया को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने अपने आधिकारी पोर्टल पर सोमवार देर रात एक लिस्ट अपडेट की है। जिसके अनुसार गुरुग्राम से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निथिस कटारिया को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

हिमानी नरवाल का भी नाम शामिल

बताया जा रहा है कि जनरल सेक्रेटरी के पद के लिए हिमानी नरवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है, जिनकी मार्च 2025 में हत्या कर दी गई थी।

वहीं एक अखबार से बातचीत में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने हिमानी को सम्मान दिया है। हिमानी की मौत चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई है। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है। हिमानी कांग्रेस पार्टी की एक एक्टिव कार्यकर्ता थी। उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इससे पता चलता है कि कांग्रेस की ओर पूरी पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन प्रक्रिया से यह चुनाव करवाया गया है।

निथिस कटारिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा मजबूत

खबरों की मानें, तो निथिस कटारिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मजबूत करने की रणनीति तैयार की जा रही है। वे पहले भी संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में एक्टिव रहे हैं और उनकी नियुक्ति को युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।