Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख और एक सदस्य को नौकरी देगी सरकार
Apr 26, 2025, 20:26 IST
Haryana News:हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (Vinay Narwal) के परिवार को 50 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार में मारे गए करनाल निवासी भारतीय नौ सेना के लेफ्टिनेंट 26 वर्षीय विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें विनय नरवाल की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण कृत की सख्त शब्दों में निंदा की है। CM सैनी ने कहा है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे राज्य सरकार की नीति के हिसाब से नौकरी दी जाएगी।