{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Board Result 2025: हरियाणा में आज जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या बोले बोर्ड के अधिकारी

 

Haryana Board Result 2025:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के 12वीं क्लास का रिजल्ट आज जारी हो सकता है। खबरों की मानें, तो  HBSE सचिव मुनीष नागपाल आज चंडीगढ़ गए हुए हैं।

बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि 12वीं का रिजल्ट तैयार है, अथॉरिटी के आने के बाद ही इसे तुरंत जारी कर दिया जाएगा।

खबरों की मानें, तो बोर्ड का एग्जाम आज देर शाम जारी हो सकता है। या फिर कल सुबह तक जारी किया जा सकता है। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड रिजल्ट का ऐलान करेगा।

-करीब 5 लाख छात्र-छात्राएं इस समय रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

-रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड एग्जाम के रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। छात्र HBSE की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।