{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana BJP: दिल्ली में आज होगी हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, जानें कौन-कौन रहेगा मौजद

 
Haryana BJP: हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। यह बैठक 3:00 बजे दिल्ली में होगी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल , हरियाणा बीजेपी प्रभारी सतीश पुनिया मौजूद रहेंगे।

बैठक में कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश कैबिनेट मंत्री अनिल विज, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह,वरिष्ठ नेता सुधा यादव, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश संगठन मंत्री फणीनंद्र शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।