SUV लवर्स के लिए शानदार मौका! ये कंपनी दे रही 2.8 लाख रुपये सस्ती Car
SUV Citroen Basalt : नई गाडी खरीदने से पहले एक बार ये खबर जरूर पढ़ लें। अगर आप कम बजट में SUV कार खरीदना चाहत है तो Citroen India आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी की पहली पॉपुलर कूपे SUV Citroen Basalt पर तगड़ी ऑफर निकाला है। इस SUV पर बल्कि सी3, ईसी3 और एयरक्रॉस जैसे मॉडल्स भी आपको शानदार बेनिफिट्स के साथ मिलेंगे।
1.10 लाख तक की छूट
आपको बता दें कि इस गाड़ी पर 1.10 लाख तक की छूट का फायदा मिल रहा है, ये ऑफर 2025 शाइन वेरिएंट पर मिल रहा है।
कंपनी की ओर से कैश और लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है. इस गाड़ी की कीमत 6.23 लाख (एक्स शोरूम) से 10.21 लाख तक (एक्स शोरूम) है।
Citroen eC3
कंपनी की इस इलेक्ट्रिक गाड़ी पर 40 हजार तक बचाने का बढ़िया मौका है, लेकिन ये ऑफर 2023 मॉडल्स पर है। 2025 मॉडल पर एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस मिल रहा है, इस गाड़ी की कीमत 12.90 लाख (एक्स शोरूम) से 13.41 लाख तक (एक्स शोरूम) है।
Citroen Basalt
कंपनी की पहली कूपे SUV है और जुलाई में इस गाड़ी पर 2.8 लाख तक की छूट मिल रही है, लेकिन ये बेनिफिट केवल 2024 Max AT वेरिएंट पर मिल रहा है। इस गाड़ी की कीमत 8.32 लाख (एक्स शोरूम) से 14.10 लाख तक (एक्स शोरूम) है।
Citroen Aircross
इस गाड़ी पर 65 हजार तक बचाने का बढ़िया मौका मिल रहा है लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि ये बेनिफिट 2023 मॉडल्स पर है। 2025 मॉडल Max वेरिएंट पर कैश, एक्सचेंज और लॉयल्टी बेनिफिट मिल रहा है। कीमत की बात करें तो इस कार के बेस वेरिएंट के लिए 8 लाख 62 हजार (एक्स शोरूम) और टॉप मॉडल के लिए 14 लाख 60 हजार रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे।