Haryana Govt Employees: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हरियाणा सरकार ने लिया ये फैसला
Apr 27, 2025, 21:31 IST
Haryana Govt Employees: यह खबर हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। सैनी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पिछले साल जुलाई-अगस्त की हड़ताल के कारण इन कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, भले ही उन दिनों का वेतन न मिले। इस फैसले से खास तौर पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम कर रहे उन कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा, जिनके 240 दिन का वार्षिक कार्यकाल पूरा होने में हड़ताल के कारण बाधा आ रही थी। अब वे अपनी नौकरी की सेवानिवृत्ति तक सुरक्षा के दायरे में बने रहेंगे, बशर्ते बाकी शर्तें पूरी करते हों। सरकार के इस कदम से यह संकेत भी मिलता है कि वह कच्चे कर्मचारियों की स्थिति को लेकर संवेदनशील है और उनके स्थायित्व की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रही है।