{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Punjab News: सरकार का बड़ा फैसला, अब जहां से चाहे वहां से करा सकेंगे अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

 
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मोहाली के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में पंजाब में संपत्ति की Easy Registry की शुरुआत की है। जानकारी के मुताबिक, मान सरकार ने Easy Registry की शुरुआत तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से की है। ईजी रजिस्ट्रेशन योजना के तहत निवासियों को जिले में सब रजिस्ट्रार के किसी भी कार्यालय को चुनने की आजादी होगी। वह जहां चाहे वहां से अपनी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस योजना के हिसाब से प्रदेश के लोग अब अपने निवास के सबसे नजदीकी कार्यालय में sale deeds रजिस्टर्ड करने का निर्णय ले सकते हैं। वहीं प्रदेश के लोगों के पास जमा करने के लिए दस्तावेजों के doorstep collection का विकल्प भी होगा। sale deeds के रजिस्ट्रेशन के लिए भुगतान सेवा सहायकों के माध्यम से किया जा सकेगा। वहीं दस्तावेज जमा करने के 48 घंटों के भीतर ही sale deeds के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बताया जा रहा है कि पंजाब के नागरिक कहीं भी पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से अपने निवास से दस्तावेज जमा कर सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं और अपने बिक्री विलेख के लिए pre-approval प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें स्टाम्प शुल्क सहित सभी शुल्क का भुगतान करने के लिए एकल ऑनलाइन भुगतान गेटवे होगा।