Haryana News: हरियाणा के इस जिले के लिए अच्छी खबर, 14 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाल डोरे की प्रॉपर्टी का मालिकाना हक
May 27, 2025, 12:42 IST
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने बताया कि लाल डोरे की प्रॉपर्टी से संबंधित मालिकाना हक की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। जिसके तहत 14 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी मालिकों को स्वामित्व प्रमाण पत्र (Lal Daura Ownership certificate) दिए जाएंगे। दरअसल, मेयर राजीव जैना लाल डोरे की जमीन पर मालिकाना हक मिलने में आ रही अड़चनों को लेकर अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक में चर्चा कर रहे थे। इस दौरान मेयर ने चंडीगढ़ के अधिकारियों से बात कर मालिकाना हक के लिए आवश्यक दस्तावेजों और नियमों को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि लाल डोरे की जमीन पर मालिकाना हक पाने के लिए अब आवेदन के लिए पानी या बिजली का 10 साल पुराना बिल अनिवार्य होगा। अगर किसी ने लाल डोरे की प्रॉपर्टी खरीदी है, तो उसके पास राजस्व अधिकारी की ओर से सत्यापित एग्रीमेंट होना जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि अगर वर्तमान में कोई व्यक्ति लाल डोरे की प्रॉपर्टी में रह रहा है और उसके नाम पर पांच साल पुराना मीटर लगा हुआ है, तब भी उसके आवेदन फार्म स्वीकार किया जाएगा। बशर्ते पुराने मालिक के नाम पर मीटर 10 साल पुराना हो। इसके अतिरिक्त, अगर लाल डोरे की प्रॉपर्टी एक खाली प्लॉट है, तो आवेदक निगम के नाम पर आवेदन दे सकता है और रिकॉर्ड की जांच के बाद उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं बैठक में गोचरान भूमि पर बने मकानों को लेकर भी चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि अहमदपुर और सुल्तानपुर गांव के लोगों ने उनकी जमीन गोचरान और बेचिराग भूमि पर दिखाए जाने की शिकायत दी है। लोगों का कहना है कि उनके मकान लाल डोरे की जमीन पर है। मेयर ने जल्द ही इस मामले में समाधान का आश्वासन दिया है। ये भी पढ़ें- हरियाणा में CM के OSD गजेंद्र फोगाट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, बिना सेवा विस्तार के कर रहे नौकरी