{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Golden Places: दुनिया की इन 4 जगहों पर फ्री में मिलता है सोना, भारत में भी है दो  जगहें

 
 

Golden Places: सोने के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। महंगा होने के के बावजूद भी सोने की डिमांड कम नहीं हो रही है। शादी , त्योहार या फिर निवेश हर स्थिति में सोना भारतीय लोगों के भरोसेमंद संपत्ति रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि सोना कहां पर Free में मिला है। आज हम आपको दुनिया की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहा प्राकृतिक रूप से सोना मुफ्त में पाया जाता है।

सोने का भाव क्यों बढ़ा रहता है?

सोने का रेट बढ़ने का कारण सिर्फ उसकी सुंदरता नहीं बल्कि कई वजह है। पहला इसका सांस्कृतिक महत्व बहुत है। शादियों और त्योहारों में सोना शुभ माना जाता है।  आर्थिक संकट में सोना सबसे स्थिर संपत्ति माना जाता है। तीसरा कृषि  और मेडिकल खर्च के समय सोना गिरवी रखकर सहायता मिलती है और अब पुरुषों में सोने का बढ़ता ट्रेंड भी है।


 दुनिया में 4 जगहें कहां हैं जहां सोना फ्री मिलता है?

हालांकि सोना बहुत महंगा है, लेकिन कई स्थान ऐसे भी है जहां यह नदी की रेत या जमीन में प्राकृतिक रुप से पाया जाता है। जानते हैं दुनिया की ऐसी 4 जगहों के बारे में जहां सोना फ्री मिलता है।

कनाडा की किलोडाइक नदी 

बता दें कि  कनाडा की किलोडाइक नदी दुनिया की सबसे प्रसिद्ध सोने की नदी मानी जाती है। यहां नदी की रेत में सोने के कण मिलते हैं। इन कणों को लोग पारंपरिक तरीकों से छानते है।

अमेरिका की मिसौरी नदी  
अमेरिका में मिसौरी नदी में भी सोना पाया जाता है। 19वीं सदी से यहां गोल्ड रश शुरू हुआ था। जब बड़ी मात्रा में सोन खोजा गया था। यहां लोग आज भी सोना खोजते हैं।

भारत की दो नदियां जहां मिलता है सोना
भारत में भी ऐसी 2 नदियां हैं, जहां प्राकृतिक रुप से सोना पाया जाता है। स्वर्णरेखा नदी और  करकारी नदी में सोने के कण पाए जाते हैं।


स्वर्णरेखा नदी
झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर बहने वाली स्वर्णरेखा नदी का नाम ही “स्वर्ण” यानी सोने से जुड़ा है। इस नदी के रेत में सोने के कण पाए जाते हैं। यहां लोग रेत छानकर सोना निकालते हैं।

 करकारी नदी (Karkari River)
भारत की करकारी नदी में भी सोने के कण मिलते हैं। लोग पारंपरिक तरीकों से रेत छानकर सोना निकालते हैं। हालांकि इसका स्रोत आज भी रहस्य माना जाता है।
 

क्या सच में यह मुफ्त सोना है?
इन नदियों में सोना मिलता जरूर है लेकिन इसे निकालना आसान नहीं है। इसमें मेहनत, समय और तकनीक लगती है। आमतौर पर निकलने वाली मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए बड़े पैमाने पर व्यावसायिक खनन संभव नहीं होता। भात में बिना परमिशन के निकालना अपराध है।