{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold-Silver Rates: चांदी में 1.91 लाख रुपये की बड़ी गिरावट, सोना 44 हजार रुपये टूटा, देखें आज के नए भाव

 
Gold-Silver Rates: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। सोना और चांदी के भाव में शुक्रवार को भी गिरावट आई है। मार्केट में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैं। चांदी सुबह 11.30 बजे 5000 रुपये गिरकर 2.38 पर पहुंच गई थी, वहीं सोने के भाव में 1000 रुपये की गिरावट आई थी, जो 1.50 लाख रुपये के ऊपर थे। हालांकि शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत 12000 रुपये गिर गई थी और सोना 1800 रुपये गिर गया था।

चांदी 1.91 लाख रुपये सस्‍ती 

29 जनवरी को चांदी का भाव 4.20 लाख रुपये पर थी, जो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल है और आज चांदी 2.29 लाख रुपये पर आ गई थी। चांदी के भाव में 1.91 लाख रुपये तक की गिरावट आई है। 

सोने की कीमत 29 जनवरी को 1.93 लाख रुपये पर थी, लेकिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 1.49 लाख रुपये पर आ गई। इसका  मतलब है कि सोने की कीमत में 44 हजार रुपये की गिरावट आई है। 

ETF भी गिरा

सोना और चांदी ETF प्राइस में शुक्रवार को 10 फीसदी तक की गिरावट आई। यह गिरावट ग्‍लोबल स्‍तर पर आईटी और टेक कंपनियों में बिकवाली हावी होने के बाद आई है, क्‍योंकि अमेरिकी इससे अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई।  

कोटक सिल्वर ETF को सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ, यह 10% गिर गया, जबकि HDFC सिल्वर ETF, SBI सिल्वर ETF और एडलवाइस सिल्वर ETF में से हर एक में लगभग 9% की गिरावट आई। बंधन सिल्वर ETF में सबसे कम गिरावट दर्ज की गई, यह लगभग 6% नीचे रहा। गोल्ड ETF में एंजेल वन गोल्ड ETF 8% गिरा, जबकि जेरोधा गोल्ड ETF में 5% की गिरावट आई।

क्‍यों आ रही गिरावट? 

एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट केविन वॉर्श की नियुक्ति के बाद फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों की उम्मीदों, मजबूत अमेरिकी डॉलर और सीएमई द्वारा मार्जिन में की गई भारी बढ़ोतरी के कारण हुई है। इसके अलावा, सोने और चांदी की कीमत के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली आई है, जिससे निवेशक सतर्क बने हुए हैं और सोने-चांदी की कीमतों में तेजी या गिरावट पर ज्‍यादा पार्टिसिपेट नहीं कर रहे हैं।