{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold-Silver Rate: सोने चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, देखें आज के नए रेट 

 
Gold-Silver Rate: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। सोना-चांदी की कीमतें इस साल बीते 29 जनवरी को लाइफ टाइम हाई छूने के बाद अचानक क्रैश हो गई थीं, लेकिन आज बुधवार को एक बार फिर से उछाल आया है। 

MCX पर Silver प्राइस खुलने के साथ ही झटके में 8200 रुपये से ज्यादा चढ़ गया, तो सोना भी आज महंगा हुआ है। अगर Gold-Silver हाई रेट्स से तुलना करके देखें तो चांदी अभी भी 1.60 लाख रुपये प्रति KG सस्ती मिल रही है। 

चांदी की नई कीमत

आज बुधवार को MCX पर चांदी के ओपनिंग कारोबार के बारे में, तो 5 मार्च की एक्सपायरी वाला MCX Silver Price अपने पिछले कारोबारी बंद 2,52,548 रुपये की तुलना में ओपन होते ही एक झटके में 2,60,838 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा। इस हिसाब से देखें तो 1 Kg चांदी 8,290 रुपये मंहगी हो गई है। 

इतनी सस्ती चांदी

चांदी की कीमत में आज बुधवार को तेज उछाल आया है, लेकिन ये अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से अभी भी करीब 1.60 लाख रुपये के आसपास सस्ती मिल रही है

Gold का रेट

MCX पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव के बारे में, तो MCX पर सोना ओपनिंग के साथ ही 1633 रुपये उछल गया। बीते कारोबारी दिन मंगलवार को 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,56,803 रुपये पर क्लोज हुआ था और ये खुलने के साथ ही उछलकर 1,58,436 रुपये पर पहुंच गया। 

इतना सस्ता सोना

Gold Rate भी 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन, अब इस हाई से अभी भी वायदा सोना 34,660 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बना हुआ है।