{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Gold Silver Prices: सोना सस्ता हुआ या महंगा, फटाफट चेक करें आज के रेट

 
Gold Silver Prices: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बुधवार 19 फरवरी को भी घरेलू और वैश्विक बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी दिखी। एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

शहर     24 कैरेट         22 कैरेट           18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली    ₹1,54,340        ₹1,41,490     ₹1,15,790
मुंबई     ₹1,54,190         ₹1,41,340     ₹1,15,640
कोलकाता  ₹1,54,190     ₹1,41,340    ₹1,15,640
चेन्नई      ₹1,56,210        ₹1,43,190     ₹1,22,490
बेंगलुरु     ₹1,54,190       ₹1,41,340     ₹1,15,640
हैदराबाद     ₹1,54,190    ₹1,41,340     ₹1,15,640
लखनऊ     ₹1,54,340     ₹1,41,490     ₹1,15,790
पटना      ₹1,54,240       ₹1,41,390     ₹1,15,690
जयपुर     ₹1,54,340          ₹1,41,490     ₹1,15,790
अहमदाबाद   ₹1,54,240     ₹1,41,390     ₹1,15,690

MCX पर कीमतों में उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना फ्यूचर्स ₹1,885 यानी 1.2% बढ़कर ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मार्च 5, 2026 सेटलमेंट वाली चांदी फ्यूचर्स ₹4,556 यानी 2% चढ़कर ₹2.33 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट Gold लगातार दो सत्र की गिरावट के बाद संभलकर करीब 4,940 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी बढ़कर 76 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई।

सोने का ट्रेंड रुका है, टूटा नहीं

 IBJA की वाइस प्रेसिडेंट अक्षा कम्बोज के अनुसार हालांकि उन्होंने कहा कि सोना अभी भी पिछले हफ्तों के मुकाबले ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि लंबी अवधि का ट्रेंड पूरी तरह से चेंज नहीं हुआ है। 
बल्कि फिलहाल ठहराव में है।

चांदी में गिरावट ज्यादा दर्ज की गई  क्योंकि इसमें उतार- चढ़ाव ज्यादा होता है और यह निवेश के साथ साथ औद्योगिक धातु भी है। इनवेस्टमेंट सेंटीमेंट और औद्योगिक मांग दोनों का असर इस पर पड़ता है। लेकिन तेज गिरावट के बाद अक्सर खरीदारी लौटती है।