{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold-Silver Price : सोने-चांदी की नई कीमतें जारी, यहां देखें आज के ताजा भाव 

 
Gold-Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 126,057 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,62,667 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 

हालांकि, चांदी की कीमत बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना वायदा की कीमत घटकर 1,25,733 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। चांदी की कीमत बढ़कर 1,63,341 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

यहां देखें ताजा सोने-चांदी के भाव 


सोना 24 कैरेट    126057 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 23 कैरेट    125552 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 22 कैरेट    115468 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 18 कैरेट    94542 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 14 कैरेट    73743 रुपये प्रति 10 ग्राम        
चांदी 999            162667 रुपये प्रति किलोग्राम