{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी, जल्द आ सकती है इतनी बड़ी गिरावट ?

 
Gold Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है, आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर सोने-चांदी पर दिख रहा है।

आज सोमवार, 30 मार्च को जैसे ही बाजार खुला, सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन कुछ देर बाद जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। Gold Silver Price

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत गिरकर 1,46,558 रुपए पर आ गई थी। दिन भर के उतार-चढ़ाव में सोने ने 1,44,212 रुपए का निचला स्तर छुआ, जबकि इसका उच्चतम स्तर 1,49,250 रुपए रहा। दोपहर होते-होते बाजार में अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 0.55% (797 रुपए) की बढ़त के साथ 1,45,079 रुपए पर ट्रेड करने लगा।

चांदी की शुरुआत गिरावट से थी, लेकिन 10:30 बजे के बाद इसने रफ्तार पकड़ ली। चांदी ने 2,25,763 रुपए का लो बनाया, लेकिन फिर 0.61% (1396 रुपए) के उछाल के साथ यह 2,29,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। Gold Silver Price

सोने चांदी में उछाल

नई खरीदारी से सोमवार को सोना 3,700 रुपये या 2.5 प्रतिशत बढ़कर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

आल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत 7,000 रुपये या 3.04 प्रतिशत बढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा है। Gold Silver Price

गिरावट ऐतिहासिक

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट बताते हैं कि इस महीने सोने में करीब 16% की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है, जो दशकों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2 मार्च से अब तक सोना 21,300 रुपए (12.3%) सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में 63,000 रुपए (21%) तक की भारी कटौती देखी गई है।

तो क्या ₹95000 के नीचे आ जाएगा सोना?

मिली जानकारी के अनुसार, अगर 2026 में सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई से औसतन 50% तक गिरती है, तो यह लगभग 2,800-3,000 डॉलर तक पहुंच जाएगी। ऐसे में भारतीय रुपयों में सोने की कीमत 85300 से 91400 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकती है। मार्च से जून 2025 के बीच सोने की कीमत इन्हीं स्तरों पर थी। Gold Silver Price

जानकारी के मुताबिक, कई मार्केट एक्सपर्ट 3,600 डॉलर के स्तर की ओर इशारा कर रहे हैं। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। तेल की ऊंची कीमतें न केवल अमेरिकी डॉलर को मजबूत कर रही हैं, बल्कि मुद्रास्फीति को भी बढ़ा रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि अमेरिकी फेड ब्याज दरों में कटौती ना करे और सोने के लिए काफी नेगेटिव होगा।