Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव हुए धड़ाम, फटाफट चेक करें आज का रेट
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष की वजह से कच्चे तेल के भाव आसमान छू रहे हैं, जिससे महंगाई का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 5,088 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 160830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 147440 160830
मुंबई 147290 160680
अहमदाबाद 147340 160730
चेन्नई 147290 160680
कोलकाता 147290 160680
हैदराबाद 147290 160680
जयपुर 147440 160830
भोपाल 147340 160730
लखनऊ 147440 160830
चंडीगढ़ 147440 160830
चांदी की कीमत
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट हो रही है। सुबह चांदी की कीमत 279800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 1 दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का भाव 11,000 रुपये या 3.97 प्रतिशत गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 83.14 डॉलर प्रति औंस है।