Gold Silver Price: आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, फटाफट चेक करें आज के रेट
Gold Silver Price: अगर आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानिए आज सोने-चांदी के ताजा रेट क्या है।
पश्चिम एशिया में हालात खराब होने के बाद ग्लोबल बाजारों में घबराहट दिखी है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए हमलों के बाद तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस संकट का सीधा असर निवेशकों पर होगा. ऐसे में उन्होंने जोखिम वाले निवेश से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों में लगाना शुरु कर दिया है। इसी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।
भारत में सोना 10,600 रुपए महंगा
सोमवार को सोने के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोना 1,62,490 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,73,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX के अनुसार सुबह सोना 2.87% चढ़ा हुआ था।
चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 2,82,140 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2,94,900 रुपए प्रति किलो हो गई। MCX पर चांदी में 2.99% की बढ़ोत्तरी देखी गई।
अलग-अलग शहरों में क्या हैं रेट?
24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)
चेन्नई: 17,210 रुपए
मुंबई: 17,309 रुपए
दिल्ली: 17,324 रुपए
कोलकाता: 17,309 रुपए
बेंगलुरु: 17,309 रुपए
हैदराबाद: 17,309 रुपए
अहमदाबाद: 17,314 रुपए
22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)
दिल्ली: 15,881 रुपए
मुंबई: 15,866 रुपए
चेन्नई: 15,776 रुपए
चांदी (प्रति किलो)
मुंबई: 2,81,630 रुपए
दिल्ली: 2,81,140 रुपए
चेन्नई: 2,82,450 रुपए
हैदराबाद: 2,82,080 रुपए
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड के करीब
विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई। स्पॉट गोल्ड 2 फीसदी से बढ़कर 5,368.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 4 सप्ताह का उच्च स्तर है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.58% बढ़कर 5,382.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे थे। चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.68% बढ़कर 95.35 डॉलर प्रति औंस हो गई।