Gold-Silver Price: बहुत ज्यादा गिरने वाले है सोने-चांदी के भाव! एक्सपर्ट के बताए लेवल कर देंगे हैरान
Gold-Silver Price: सोने चांदी के भाव में इन दिनों तेजी से गिरावट हो रही है। इसी बीच एक एक्स्पर्ट्स द्वारा सोने और चांदी में बड़ी गिरावट की चेतावनी सामने आई है। टेक्निकल एक्सपर्ट Avi Gilburt के अनुसार, सोना $3,800 तक गिर सकता है और चांदी 40 डॉलर तक आ सकती है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस साल के अंत तक तेल के रेट पर जो बात कही है, उसे जरूर जान लेना चाहिए।
मार्केट के अनुभवी टेक्निकल एनालिस्ट Avi Gilburt ने एक बड़ी चेतावनी दी है। Gold-Silver Price
जानकारी के मुताबिक, उनका कहना है कि सोने और चांदी में अभी और गिरावट आ सकती है, लेकिन इसी गिरावट में आगे बड़े मौके भी छिपे हैं। एवी गिल्बर्ट एक प्रसिद्ध अमेरिकी मार्केट एनालिस्ट हैं। वे ElliottWaveTrader।net के संस्थापक हैं, जो एक लाइव ट्रेडिंग और मार्केट एनालिसिस प्लेटफ़ॉर्म है। उन्हें दुनिया के बेहतरीन तकनीकी विश्लेषकों में गिना जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोने ने हाल ही में 1980 के दशक के बाद की सबसे बड़ी मासिक गिरावट देखी, लेकिन इसके बाद कीमतें फिर से $4,700 प्रति औंस के ऊपर पहुंच गईं। इससे साफ है कि मार्केट अभी स्थिर नहीं है और इसमें उतार-चढ़ाव जारी है। मौजूदा समय में सोना लगभग $4,775 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जिससे निवेशकों को लग सकता है कि गिरावट खत्म हो गई है, लेकिन तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है। Gold-Silver Price
जानकारी के मुताबिक, एवी गिल्बर्ट का मानना है कि यह गिरावट अभी खत्म नहीं हुई है। उनके अनुसार, सोना $4,000 से नीचे जाकर करीब $3,800 तक गिर सकता है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर से लगभग 20% की और गिरावट देखने को मिल सकती है। रुपयों में यह 1.18 लाख के आसपास होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने सोने के लिए दो संभावित रास्तों की बात की है। पहले रास्ते में कीमतें यहीं आसपास रुक सकती हैं और फिर धीरे-धीरे गिरना शुरू कर सकती हैं।
सोना पहले $4,800 से $5,200 तक पहुंच सकता है और उसके बाद तेजी से गिरने की संभावना बन सकती है। Gold-Silver Price
जानकारी के मुताबिक, चांदी की बात करें तो उसका ट्रेंड भी सोने जैसा ही दिख रहा है। अगर कीमत मार्च के हाई से नीचे रहती है, तो इसमे $53.50 (10 ग्राम लगभग 1700 रुपये) तक की गिरावट देखि जा सकती है, इसी के साथ चांदी खरीदना अभी जोखिम भरा है।
Gilburt ने एक अहम बात बताई कि ट्रेडर और निवेशक का नजरिया अलग होता है। ट्रेडर शॉर्ट टर्म में मुनाफा देखते हैं, जबकि निवेशक लंबी अवधि पर ध्यान देते हैं। अगर सोना और चांदी नीचे जाकर मजबूत सपोर्ट पकड़ते हैं, तो यह निवेशकों के लिए अच्छा खरीदने का मौका बन सकता है। Gold-Silver Price
मिली जानकारी के अनुसार, लेकिन इसके बाद आने वाली तेजी यह तय करेगी कि मार्केट लंबे समय तक मजबूत रहेगा या कमजोर पड़ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा मार्केट स्ट्रक्चर 2011 जैसा लग रहा है। उस समय भी पहले गिरावट आई थी और उसके बाद बड़ा ट्रेंड बना था। अगर इतिहास दोहराया गया, तो आने वाले महीनों में ही पता चलेगा की मार्केट किस दिशा में जाने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए चांदी को लेकर उनका नजरिया सकारात्मक है। उनका कहना है कि अगले 10 साल के नजरिए से $60 से नीचे की कीमत शानदार खरीद का मौका हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कीमतें $40 तक भी गिर सकती हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। Gold-Silver Price
मिली जानकारी के अनुसार, सोने और चांदी के अलावा उन्होंने माइनिंग स्टॉक्स में भी मौके बताए हैं। उनका मानना है कि कुछ माइनिंग कंपनियों के शेयर आने वाले समय में सोने और चांदी से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं तेल के बारे में उन्होंने कहा कि अभी थोड़ी तेजी दिख सकती है, लेकिन साल के अंत तक क्रूड ऑयल की कीमत $50 से नीचे भी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक, उनका यह पूरा विश्लेषण टेक्निकल चार्ट्स पर आधारित है और आने वाले महीनों में बाजार में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।