Gold-Silver Price: सोने-चांदी के रेटों में आया बड़ा उछाल, जाने अपने शहरों के नए भाव
जानकारी के मुताबिक, इस तेजी के साथ सोना 1,57,600 रुपये पर और चांदी 2,61,704 रुपये पर कारोबार कर रही थी। Gold-Silver Price
सोने और चांदी में तेजी अमेरिकी Dollar की कीमत में गिरावट आई है। Dollar 4 फरवरी के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे विदेशी खरीदारों के लिए Dollar में कीमत वाली धातुएं सस्ती हो गई हैं।
दिल्ली में सोने का भाव
सोमवार को सोने की कीमत में तेजी आई। शुरुआती कारोबार में इसमें कुछ उतार-चढ़ाव बना रहा। सोमवार को दिल्ली में भी सोने ने लंबी छलांग लगा दी। सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 15,674 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का सोना 14,369 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा था। 18 कैरेट सोने का भाव 11,759 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। Gold-Silver Price
इंटरनेशनल मार्केट में कीमत
अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों में, सोने की कीमतें 5000 Dollar प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही थीं। पिछले महीने की ऐतिहासिक गिरावट के बाद कीमतें स्थिर होने की कोशिश कर रही थीं। सोमवार को सोने की कीमतों में 1.7% तक की तेजी आई और 29 जनवरी को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से तेजी से गिरने के बाद हुई लगभग आधी गिरावट की भरपाई हो गई। Gold-Silver Price
चांदी की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया। चांदी, जो अपने रिकॉर्ड शिखर से एक तिहाई से ज्यादा गिर चुकी थी, सोमवार को 5% तक चढ़कर 80 Dollar प्रति औंस के पार निकल गई।