{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Gold Silver Price: सोने और चांदी के रेटों में बड़ी गिरावट, नए भाव खुलते ही आया बड़ा क्रैश 

 
Gold Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार भाव आया है। पिछले कई दिनों से सोने चांदी के भाव में बड़ा उतार चढ़ाव हो रहा है। सोने चांदी के दाम कभी तो बढ़ रहे है तो कभी तेजी से धड़ाम हों रहे है। फिलहाल सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और लगातार तेजी से बढ़ रही इन कीमती धातुओं के दाम शुक्रवार को खुलते ही क्रैश हो गए। 

सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमत (आई है और MCX पर इसका वायदा भाव करीब 24000 रुपये तक टूट गया है। न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने का भाव भी टूटा है और ये खुलते ही 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। Gold Silver Price

अचानक क्रैश

बीते दिन गुरुवार को MCX पर चांदी रॉकेट की रफ्तार पर थी और इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति KG के पार निकल गई थी। हालांकि, कारोबार के अंत में ये 3,99,893 प्रति KG पर बंद हुआ था और शुक्रवार को जब MCX में कारोबार की शुरुआत हुई, तो 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 23,993 रुपये टूटकर 3,75,900 रुपये पर आ गया। Gold Silver Price

दूसरी ओर गुरुवार को चांदी की कीमत ने जो नया लाइफ टाइम हाई लेवल बनाया था, उसकी तुलना में तो बहुत बड़ी एक दिनी गिरावट देखने को मिली है। जी हां, सिल्वर हाई 4,20,048 प्रति KG था और यहां से एक ही दिन में ये 44,148 रुपये तक सस्ती हो गई है। 

सोना भी सस्ता 

सोने की कीमतों में MCX पर क्रैश नजर आया। बीते दिन गुरुवार को सोने में तेजी थी और नया ऑल टाइम हाई लेवल छूने के बाद अंत में 1,83,962 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था, लेकिन शुक्रवार को जब 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला गोल्ड ओपन हुआ, तो एक झटके में 8,862 रुपये की गिरावट के साथ सस्ता होकर 1,75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया। Gold Silver Price

अगर बात सोने के हाई लेवल की करें, तो गुरुवार को ही Gold Rate तेजी से दौड़ लगाते हुए 1,93,096 के नए Life Time High Lavel पर पहुंचा था और इस स्तर के गिरावट की बात करें, तो शुक्रवार को ये 17,996 सस्ता हो गया है।