{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Gold Price Today:  सोना-चांदी हुआ सस्ता, चेक करें 24 से 18 कैरट का भाव

 
Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव सस्ता हुआ है। 24 कैरेट वाला सोना 2 दिनों में 1970 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। 4 दिनों में चांदी 5,100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।


चार दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी
चांदी लगातार 4 दिनों की स्थिरता के बाद लगातार 2 दिनों में 5 हजार 100 रुपये सस्ती हुई है। दिल्ली की बात करें तो इसके भाव प्रति किलोग्राम 100 रुपये कम हुए हैं। अभी चांदी 2,79,900 रुपये के भाव बिक रही है।  वहीं मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। चेन्नई में चांदी 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।


युद्ध के बावजूद इस कारण टूट रहा सोना-चांदी

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान युद्ध की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती माना जा रहा है। डॉलर मजबूत होता है तो सोने के रेट पर दबाव बनता है। इसके अलावा  मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश के विकल्प बढ़ने से गिरावट आई है। इसका एक और बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरें भी हैं। जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं तो बॉन्ड और अन्य ब्याज देने वाले एसेट्स सोने की तुलना में ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं।