Gold Price Today: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें 24, 22 कैरेट Gold का रेट
Gold Rate Today: अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज फिर सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी है। आज फिर गोल्ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोने का रेट सस्ता हुआ है।
दो दिन में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 2250 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2060 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की बात करें तो 1 किलोग्राम चांदी भी दिल्ली में सस्ती हुई है। 1 दिन की स्थिरता के बाद 2 दिनों में 1 किलो चांदी 5 हजार 100 रुपये सस्ती हुई है।
शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,57,560 ₹1,44,440 ₹1,18,210
मुंबई ₹1,57,410 ₹1,44,290 ₹1,18,060
कोलकाता ₹1,57,410 ₹1,44,290 ₹1,18,060
चेन्नई ₹1,60,470 ₹1,47,090 ₹1,23,990
बेंगलुरु ₹1,57,410 ₹1,44,290 ₹1,18,060
हैदराबाद ₹1,57,410 ₹1,44,290 ₹1,18,060
लखनऊ ₹1,57,560 ₹1,44,440 ₹1,18,210
पटना ₹1,57,460 ₹1,44,340 ₹1,18,110
जयपुर ₹1,57,560 ₹1,44,440 ₹1,18,210
अहमदाबाद ₹1,57,460 ₹1,44,340 ₹1,18,110
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन फिर फिसली
वहीं चांदी की बात करें तो 1 दिन की स्थिरता के बाद लगातार 2 दिनों में दिल्ली में चांदी के भाव प्रति किलोग्राम 5,100 रुपये कम हुए हैं। लगातार 3 दिनों में 1 किलोग्राम चांदी 15 हजार रुपये सस्ती हुई थी।
आज की बात करें तो दिल्ली में चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 100 रुपये कम हुए हैं। और ₹2,69,900 के रेट में बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,75,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।