Gold Price Prediction: क्या सोना हो जाएगा 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम ? जाने एक्सपर्ट्स की राय
जानकारी के मुताबिक, सबसे बड़ा सवाल अब यही बना हुआ है कि क्या सोना फिर से 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है या अब जो रेट बना हुआ है इससे और ऊपर जाने वाला है? अगर एक्सपर्ट की राय माने तो सोना कभी इतना नीचे नहीं जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, मार्केट Experts का कहना है कि सोने की कीमतों में आगे और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका से जुड़े आर्थिक घटनाक्रम हैं।
अमेरिका में Donald Trump का प्रभाव बढ़ने और वहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली नीतियों के चलते डॉलर मजबूत हो रहा है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो आमतौर पर सोने पर दबाव आता है। ऐसे समय में निवेशक सोने से पैसा निकालकर दूसरे विकल्पों की ओर रुख करते हैं।
दूसरी अहम वजह है वैश्विक तनाव में कमी। पिछले कुछ सालों में रूस-यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट की अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे थे। डर और अनिश्चितता के माहौल में सोने की मांग बढ़ती है।
लेकिन अब राजनीतिक स्तर पर संकेत मिल रहे हैं कि हालात धीरे-धीरे शांत हो सकते हैं। इससे निवेशक सोने में किए गए मुनाफे को निकालकर शेयर बाजार की तरफ बढ़ रहे हैं। इस प्रक्रिया को बाजार की भाषा में प्रॉफिट बुकिंग कहा जाता है, जो सोने की कीमतों को नीचे धकेल रही है।
जानकारी के मुताबिक, अब सवाल यह है कि गिरावट कितनी गहरी हो सकती है। Experts की राय अलग-अलग है, लेकिन कई जानकार मानते हैं कि मौजूदा हालात में सोने का 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आना पूरी तरह नामुमकिन नहीं है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपने अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ता है, तो भारतीय बाजार में भी तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अगर रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होता है, तो सोना आयात करना सस्ता पड़ेगा, जिससे घरेलू कीमतों पर और दबाव बन सकता है।
Experts यह भी साफ कर रहे हैं कि अगर गिरावट आती है, तो वह एक झटके में नहीं होगी। मौजूदा संकेत बताते हैं कि कीमतें धीरे-धीरे नीचे आ सकती हैं। बीच-बीच में हल्की तेजी भी दिख सकती है, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड कमजोर बना रह सकता है।