Gold Price: 3 लाख तक पहुंचेगा सोने का रेट, एक्सपर्ट ने बताया कारण
Mar 14, 2026, 07:04 IST
Gold Price: पिछले काफी समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 10 ग्राम सोने का रेट 3 लाख तक पहुंचने की बात 10 साल पहले मात्र कल्पना लगती थी। लेकिन अब कई वैश्विक मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि बदलती आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों की वजह से आने वाले सालों में सोने के रेट आसमान छू सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा है, तो भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 2.7 लाख से 3.1 लाख के बीच हो सकती है। सोने के रेट में तेजी के पीछे कई बड़ी वजहें बताई जा रही है। जिनमें बढ़ता वैश्विक कर्ज,भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर पर घटता भरोसा शामिल है।
एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले कुछ सालों में सोने की कीमतों में मजबूती देखी जा सकती है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि अगर मौजूदा रुझान जारी रहा तो 2029 तक सोना 10,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकता है। उनका कहना है कि सोने के रेट में बढ़ोत्तरी सिर्फ महंगाई या ब्याज दरों से नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हो रहे बड़े बदलावों से जुड़ी है।