मार्केट ओपन होते ही धड़ाम से गिरे सोने चांदी के भाव, जाने अपने शहरों की नई कीमतें
5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 153434 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और शुक्रवार को यह 1,52,685 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,52,561 रुपये तक नीचे और 1,52,779 रुपये तक हाई गया। सुबह 9.10 बजे यह 668 रुपये यानी 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 1,52,766 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। Gold-Silver Price
चांदी की कीमत में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट दिख रही है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,43,942 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज गिरावट के साथ 2,42,515 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,42,067 रुपये तक लो और 2,42,942 रुपये तक हाई गई। सुबह 9.15 मिनट पर यह 1,020 रुपये यानी 0.42 फीसदी गिरावट के साथ 2,42,748 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। Gold-Silver Price
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत (सुबह 10 बजे)
शहर 24 K 22 K 18 K
दिल्ली ₹153150 ₹140400 ₹114900
मुंबई ₹153000 ₹140250 ₹114750
कोलकाता ₹153000 ₹140250 ₹114750
चेन्नई ₹154090 ₹141250 ₹117750
लखनऊ ₹153150 ₹140400 ₹114900
कानपुर ₹153150 ₹140400 ₹114900
पटना ₹153050 ₹140400 ₹114900
जयपुर ₹153150 ₹139,000 ₹113,760
इंदौर ₹153050 ₹140300 ₹114800
भोपाल ₹153050 ₹140300 ₹114800
स्रोत: गुड रिटर्न
सर्राफा कीमत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 7,800 रुपये घटकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।