{"vars":{"id": "128336:4984"}}

सोने चांदी में फिर आई बड़ी गिरावट, देखें अपने शहरों के नए भाव Gold Silver Price

 

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी की कीमतों में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज शुक्रवार को नई दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के सराफा बाजार में सोना 200 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी के दाम में 3,000 रुपये की भारी गिरावट आई। 

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ रही है। Gold Silver Price Today

कितने टूटे सोने और चांदी?

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,56,100 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में गिरावट का रुख और भी अधिक रहा। चांदी 3,000 रुपये टूटकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। Gold Silver Price Today

गिरावट की वजह?

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोने पर दबाव बना हुआ है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जारी गतिरोध के कारण ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में बढ़त और बॉन्ड यील्ड में स्थिरता ने भी सोने की मांग को कम किया है। Gold Silver Price Today

वैश्विक बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो वहां मामूली बढ़त देखी गई। हाजिर सोना बढ़कर 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा और चांदी लगभग एक प्रतिशत चढ़कर 75.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।