Global Rich List 2026: भारत के इस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, फटाफट करें चेक
Global Rich List 2026: भारत में बढ़ती आर्थिक गतिविधिों के चलते देश में अरबपतियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। हाल ह में जारी Hurun Global Rich List 2026 के अनुसार भारत में कुल 308 अरबपति हो गए हैं। यह पिछले साल की तुलना में 24 ज्यादा है। अरबपतियों के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस लिस्ट में भारत सिर्फ United States और China से पीछे हैं। रिपोर्ट के मिताबिक पिछले 1 साल में भारत में 57 नए अरबपति जुड़े जो अमेरिका और चीन के बाद सबसे ज्यादा है।
अरबपतियों की संपत्ति में भी बढ़ोतरी
Hurun Research Institute की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है। 1 साल में उनकी कुल प्रॉपर्टी करीब 10 फीसदी से बढ़कर 112.6 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इस दौरान 199 अरबपतियों की प्रॉपर्टी बढ़ी।
सबसे अमीर भारतीय
मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। मुकेश अंबानी की कुल प्रॉपर्टी 9.8 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। जो पिछले साल से करीब 9 प्रतिशत ज्यादा है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 9.8 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है, जो पिछले साल से करीब 9% अधिक है। वहीं गौतम अडानी दूसरे स्थान पर है। उनकी संपत्ति में करीब 14 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये रह गई है।
मुंबई बना सबसे बड़ा अरबपति केंद्र
मुंबई भारत में अरबपतियों का केंद्र बना हुआ है। यहां कुल 95 अरबपति रहते हैं। एशिया के अरबपति केंद्र के रूप में मुंबई की जगह अब Shenzhen ने ले ली है, जहां 133 अरबपति हैं।
सबसे युवा अरबपति
भारत के अरबपतियों की औसत उम्र 67 साल है। रितेश अग्रवाल oyo के संस्थापक है। उनकी उम्र 32 साल है और उनकी प्रॉपर्टी 14,440 करोड़ रुपए बताई गई है।
बढ़ रही महिला अरबपतियों की हिस्सेदारी
भारत में 23 महिला अरबपति हैं और उनकी कुल प्रॉपर्टी करीब 9.8 लाख करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा देश में महिलाओं की बढ़ती उद्यमित और बिजनेस लीडरशीप को भी दर्शाता है।