{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Ghar Ghar Solar Campaign: अपने घर की छत पर सिर्फ 2,499 में लगवाएं सोलर सिस्टम, बिजली का बिल आएगा जीरो

 
Ghar Ghar Solar Campaign: ओडिशा में टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने अपनी 'घर घर सोलर' अभियान के तहत भारत की सबसे किफायती सोलर रूफटॉप सॉल्यूशन लॉन्च कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TPREL कंपनी ने 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम की कीमत मात्र 2,499 रुपये से शुरू की है और बेहतर फाइनेंसिंग ऑप्शन भी बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए हैं। जिससे आम जनता के लिए सोलर पावर अपनाना काफी आसान और किफायती हो गया है।

भारत में लगेंगे 10 साल रुफटॉप सोलर सिस्टम

खबरों की मानें, तो TPREL कंपनी का दावा है कि घर-घर सोलर अभियान को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है और अगले 3 से 5 सालों में पूरे भारत में 10 लाख और ओडिशा में 3 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टाटा पावर ने राज्य सरकार की ऊर्जा विकास एजेंसी (OREDA) के साथ पार्टनरशिप की है और राज्य में सोलर अपनाने को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। खबरों की मानें, तो कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है और अब लाइफस्टाइल से जुड़ी सोलर सॉल्यूशन भी पेश किए हैं, जो केवल पारंपरिक सोलर रूफटॉप सिस्टम तक सीमित नहीं  रहेंगे। यह कदम ग्राहकों को क्लीन एनर्जी के साथ बेहतर लाइफस्टाइल देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होने वाला है।

बिजली उपभोक्ताओं को 78000 रुपये की मिल रही सब्सिडी

  खबरों की मानें, तो ओडिशा में बिजली उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। जो 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम की करीब 40 प्रतिशत की लागत को कवर करती है। इसके अलावा ओडीशा सरकार की ओर से 1 किलोवाट के लिए 25,000 रुपये की सब्सिडी, 2 किलोवाट के लिए 50,000 रुपये की सब्सिडी और 3 किलोवाट या उससे ज्यादा के सोलर सिस्टम के लिए 60,000 रुपये से ज्यादा की सब्सिडी दी जा रही है।