{"vars":{"id": "128336:4984"}}

1 मई से महंगा हो सकता है गैस सिलेंडर, नई बुकिंग पर रोक, बदलेंगे ये सभी नियम

 
LPG Update : गैस सिलेंडर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से भारत में LPG की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जानकारी के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से LPG आयात में देरी हो रही है, जिससे घरेलू बाजार में सप्लाई का दबाव साफ देखा जा सकता है। केंद्र सरकार फिलहाल घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है और गैस की किल्‍लत नहीं है। अगर यह तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो आगे परेशानी होने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार, हर महीने की एक तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस की कीमत तय करती है। 1 मई से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होते ही सरकारी तेल कंपनियां कीमतों में इजाफा कर सकती हैं, ऐसा बहुत से लोगों का मानना है। LPG cylinder News

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने देश में नए LPG गैस कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि फिलहाल सारा ध्यान मौजूदा उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने पर होना चाहिए, इसलिए कम से कम एक महीने तक किसी को भी नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। LPG cylinder News

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार बुकिंग के नियमों में भी बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। अभी शहरी क्षेत्रों में दो रिफिल के बीच 25 दिनों और गांवों में 45 दिन का अंतर होना अनिवार्य है। अब इस नियम को स्‍थाई किया जा सकता है। यानी आपको झटपट सिलेंडर बुक करने का मौका अब शायद ही मिले। LPG cylinder News

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए अब ओटीपी (OTP) आधारित डिलीवरी सिस्टम को पूरी तरह से अनिवार्य और स्थायी बनाया जा रहा है। अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए कोड के उपभोक्ता को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल सकेगी, जिससे फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी। मंत्रालय इसे कड़ाई से लागू करने के पक्ष में है। LPG cylinder News

मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण भारत के कई शहरों, विशेषकर हैदराबाद, विशाखापट्टनम और विजयवाड़ा में होटलों और व्यावसायिक संस्थानों को पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण कुछ लोग घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अपनाया है और छापे मारे जा रहे हैं, फिर भी बाजार में सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग की खबरें आ रही हैं। LPG cylinder News

जानकारी के मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए विशेषज्ञों की सलाह है कि उपभोक्ताओं को अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) जैसे विकल्पों पर विचार करना चाहिए ताकि सिलेंडर की वेटिंग से बचा जा सके। बड़े परिवारों के लिए 25 दिन का वेटिंग पीरियड काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए गैस की खपत में किफायत बरतना ही फिलहाल एकमात्र समाधान नजर आता है।