Toll Tax: टोल टैक्स को लेकर वाहन चालकों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जल्द ही अगले 3 दिन में टोल प्लाजा को लेकर एक योजना का ऐलान किया जा सकता है। गडकरी का कहना है कि इस योजना से करोड़ों वाहन चालकों को खुशी होगी। बताया जा रहा है कि इस योजना के लागू होने के बाद सभी टोल टैक्स सिस्टम खत्म हो जाएंगे।
रिचार्ज पर मिलेगी छूट
इसके बाद टोल टैक्स पर लगने वाली लंबी लाइनों की समस्या भी खत्म हो सकती है। इसके अलावा इस स्कीम के तहत ऐसी सुविधा भी दी जा सकती है, जिससे साल भर का रिचार्ज करने पर अच्छी खासी छूट मिल सकती है। केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी पहले भी कई बार साफ कर चुके है कि टोल नीति में बदलाव किए जाएंगे। Toll Tax
जल्द होगा नई योजना का ऐलान
अब गडकरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि ज्यादा ही तीन दिन के अंदर वह टोल टैक्स को लेकर योजना का ऐलान करने वाले हैं। इस योजना के लागू होते ही टोल को लेकर किसी को कोई भी शिकायत नहीं होगी। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन आएगा और ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि अब टोल को लेकर कोई विवाद नहीं होगा।
जानें क्या है योजना
मिली जानकारी के अनुसार नई टोल नीति में टोल बूथ खत्म किए जा सकते हैं। इनकी जगह प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स काटा जाएगा। सरकार का मानना है कि ऐसा करने से टोल बूथ पर लगने वाली लंबी लाइनें खत्म हो जाएंगी। इसके साथ ही लोगों को काफी समय बचेगा। Toll Tax टोल टैक्स में आम नागरिकों को भी छूट मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि टोल टैक्स के लिए रिचार्ज कराने पर भी छूट मिल सकती है। नई पॉलिसी में महज 3000 रुपये में पूरे साल के लिए टोल टैक्स से राहत मिलने के भी संकेत हैं।