{"vars":{"id": "128336:4984"}}

बीमा स्कीम से लेकर गैस सिलेंडर तक, कल 1 मई से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये 7 नियम ?

 
New Rule Change 1 May : देश वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 1 मई 2026 से पैसों के लेन-देन और निवेश से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 1 मई होने वाले  बदलावों के साथ खुद को अपडेट रखें। ये नए नियम न केवल आपकी पूंजी सुरक्षित रखेंगे, बल्कि बैंकिंग को और भी पारदर्शी बनाएंगे।

कौन-कौन से नियम?

मिली जानकारी के अनुसार, मई की पहली तारीख से भारतीय फाइनेंशियल जगत में एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है। बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन गेमिंग तक कुछ नियम 1 मई 2026 से बदलने वाले हैं। इन रूल्स का मुख्य उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा बढ़ाना और निवेशकों के हितों की रक्षा करना है।तो चलिए 1 मई के शुरू होने से पहले समझेंगे कि कौन से नए नियम जेब पर असर डालने वाले हैं।  1 May Rule Change

ऑनलाइन गेमिंग

जानकारी के मुताबिक, भारत में अब ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया पूरी तरह रूल्स के दायरे में होगी। केंद्र सरकार ने 'ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (OGAI) के गठन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन एक्ट-2025 के तहत 1 मई से लागू होने वाले इन रूल्स में गेमिंग कंपनियों के लिए बड़ी राहत दी गई है। सबसे अहम बदलाव यह है कि अब गेम्स के सर्टिफिकेशन की वैलिडिटी 5 साल से बढ़ाकर सीधे 10 साल कर दी गई है।   

श्रम कानून प्रभावी

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मई 2026 से नया श्रम कानून प्रभावी होगा। अब 8 घंटे की ड्यूटी के बाद मात्र 15 मिनट भी अतिरिक्त काम किया, तो उसे आधे घंटे का डबल ओवरटाइम माना जाएगा।इसके साथ ही, बेसिक सैलरी को कुल पैकेज का 50% करना जरूरी होगा। इससे कर्मचारियों का पीएफ और ग्रेच्युटी फंड तो बढ़ेगा, लेकिन इन-हैंड सैलरी में बदलाव संभव है।असल में यह बदलाव वर्किंग कल्चर और वेतन ढांचे को पूरी तरह बदल देगा। 1 May Rule Change

बीमा स्कीम

जानकारी के मुताबिक, 1 मई से सरकारी बीमा योजनाओं PMJJBY और PMSBY के वार्षिक प्रीमियम का समय शुरू हो रहा है। आपके बैंक खाते से ₹436 और ₹20 ऑटो-डेबिट किए जा सकते हैं। अपनी पॉलिसी सक्रिय रखने के लिए खाते में पर्याप्त बैलेंस जरूर रखें, ताकि मुश्किल समय में आपके परिवार को बीमा का पूरा लाभ मिल सके। 1 May Rule Change

गैस सिलेंडर के दाम

मिली जानकारी के अनुसार, मई का महीना नजदीक आते ही, LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में और बदलाव होने की उम्मीदें हैं। फरवरी के लास्ट में शुरू हुए पश्चिम एशिया युद्ध के कारण ग्लोबल एनर्जी सेक्टर संकट में है, जहां सप्लाई में कमी, डिलीवरी में देरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।ऐसे में गैस की कीमतें 1 मई से बढ़ने की उम्मीद है और सिलेंडर बुकिंग के रूल बदल सकते हैं  

SBI कार्ड नियम

जानकारी के मुताबिक, SBI कार्ड 1 मई 2026 से लेट फीस बढ़ा रहा है। अब  ₹100-₹500 के बकाये पर करीब ₹100 चार्ज लगेगा (पहले फ्री था) ₹500-₹1,000 पर फीस ₹400 से बढ़कर ₹500 होगी। इसके अलावा, चुनिंदा कार्ड्स की एनुअल फीस माफी की लिमिट में भी बदलाव किया गया है। 1 May Rule Change

खाता बंद

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 1 मई तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट करना अनिवार्य है।बैंकों ने साफ किया है कि इस डेडलाइन के बाद अधूरी केवाईसी वाले खातों से लेन-देन रोका जा सकता है। किसी भी असुविधा से बचने के लिए तुरंत बैंक शाखा या ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी अपडेट कर लें। 1 May Rule Change

EPFO विड्रॉल

जानकारी के मुताबिक, माना तो ये भी जा रहा है कि मई के मई से पीएफ का पैसा आप एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे। हालांकि सरकार ने इसको लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दिया है। 1 May Rule Change 

जेब पर असर

मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले ये वित्तीय बदलाव आपकी टैक्स प्लानिंग और रोजाना के खर्चों को गहराई से प्रभावित करेंगे। खास तौर पर नौकरीपेशा वर्ग और मोटी खरीदारी करने वालों को अब फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। सरकार की नजर अब आपके हर बड़े ट्रांजेक्शन पर है, इसलिए वित्तीय रिकॉर्ड को पारदर्शी रखना बेहद जरूरी हो गया है।