Haryana News: हरियाणा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बर्खास्त, जारी हुए आदेश
Jun 8, 2025, 06:39 IST
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने निलंबित चल रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र यादव को बर्खास्त कर दिया है। उन पर लापरवाही, कमीशन वसूलने और अन्य गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था और अब उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डीडी गौतम ने की। जितेंद्र यादव पर लगे सभी आरोप सही पाए गए। इसके अलावा, उनके पास आय से अधिक संपत्ति भी मिली। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने उनकी बर्खास्तगी का पत्र जारी कर दिया है। खबरों की मानें, तो इस पत्र के हिसाब से आरोपी अधिकारी आदतन अपराधी है। उन पर लगाए सभी आरोप सिद्ध होते हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी सतर्कता विभाग ने उनके खिलाफ टिप्पणी की है, जिसमें कहा गया है कि कर्मचारी ने विभाग की अनुमति लिए बिना कई संपत्तियां खरीदी हैं। जांच रिपोर्टों के निष्कर्ष के आधार पर तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का फैसला किया गया है। अनिल विज ने किया था सस्पेंड बताया जा रहा है कि कई होटल और रेस्टोरेंट के मालिकों ने कमीशनखोरी और सामान लेने पर भुगतान न करने की शिकायत की थी। गुरुग्राम में तैनाती के दौरान NGO वर्कर से छेड़खानी के बाद FIR भी हुई थी। इसके बाद तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई की और उन्हें निलंबित कर दिया था। विज ने अपने नोट में यह भी लिखा था कि जितेंद्र के खिलाफ लगातार कई शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।