{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के जिले में बनेगी प्रदेश की पहली सिख यूनिवर्सिटी, HSGPC के प्रधान ने किया ऐलान

 
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में पहली सिख यूनिवर्सिटी बनेगी। इसके लिए कुरुक्षेत्र में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने ऐलान किया है। कमेटी का कहना है कि जींद में यह सिख यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी है। जानकारी के मुताबिक, कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस यूनिवर्सिटी के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ वार्ता चल रही है।  आगामी 6 जून को पंजाब यूनिवर्सिटी के चेयरमैन से इस संबंध में मुलाकात की जाएगी। झींडा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 1 हजार करोड़ रुपए की जरूरत होगी, जिसके लिए संगत से सेवा की अपील की गई है। हररियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने यह फैसला कुरुक्षेत्र में बैठक कर लिया है।